CG Crime : पिस्टल की नोंक पर सिविल इंजीनियर से हुई लूट, बाथरूम में बंद कर बदमाश हुए फरार…
राजनांदगांव। CG Crime शहर से 8 किमी दूर स्थित रिहायशी कालोनी गार्डन सिटी में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सिविल इंजीनियर पर पिस्टल तानकर 50 हजार रूपए लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने भागने से पहले सिविल इंजीनियर को बाथरूम में बंद कर दिया था। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है।बताया जाता है कि लुटेरों ने एक और मकान में भी धावा बोलकर लूट की कोशिश की। उक्त मकान से खाली हाथ लौटने के बाद लुटरों ने सिविल इंजीनियर को निशाना बनाया।
Read More : CG Crime : पत्नी की चरित्र पर संदेह कर गला रेतकर ली जान, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…
बता दें कि नेशनल हाइवे स्थित गार्डन सिटी एक्वा विलेज इंदामरा कालोनी के रहने वाले पंकज साहू रोज की तरह दोपहर का भोजन करने के लिए अपने मकान पर पहुंचे थे। उसी दौरान एक मोटर साइकिल में एक व्यक्ति उनके मकान से कुछ दूर खड़ा था। अनजान चेहरा देखकर पंकज साहू ने मोटर साइकिल सवार से जानकारी ली तो उसने घूमने की बात कही। इस बातचीत के दौरान पंकज की नजर अपने मकान पर पड़ी तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा नजर आया और एक व्यक्ति घर के अंदर से बाहर आते दिखाई दिया। इस दृश्य को देखकर पंकज को अनहोनी की आशंका हो गई थी।
Read More : CG Crime : सोशल मीडिया में युवती का फर्जी आई.डी. बनाकर करता था अश्लील कमेंट्स, आरोपी गिरफ्तार…
इससे पहले वह कुछ समझ पाते घर से निकले अज्ञात व्यक्ति ने पंकज पर सीधे रिवाल्वर तान दी। चुप रहने और जान से मारने की धमकी देते हुए रिवाल्वरधारी व्यक्ति पंकज को घर में ले गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बाथरूम में बंद कर दिया। इससे पहले अज्ञात लुटरों ने जेब में रखे 800 रुपए को भी छीन लिया। बाथरूम में बंद कर आरोपी ने घर में रखे 50 हजार रुपए चुरा लिए और पीड़ित के मोबाइल को पलंग में छोडकर फरार हो गए। किसी तरह पंकज बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और बाहर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
