Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : मां-बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मां की गई जान, बेटी घायल, जाने क्या है वजह...

Rohit Banchhor
22 Jan 2023 10:23 AM GMT
CG Crime
x

बिलासपुर। CG Crime जिले के ग्राम पेंडारी के सतनामीपारा में घर के सामने गली में पानी बहाने के विवाद पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी। मां पर हमला होता देख बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप …

CG Crime

बिलासपुर। CG Crime जिले के ग्राम पेंडारी के सतनामीपारा में घर के सामने गली में पानी बहाने के विवाद पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी। मां पर हमला होता देख बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात के बाद सकरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More :
CG Crime : पिस्टल की नोंक पर सिविल इंजीनियर से हुई लूट, बाथरूम में बंद कर बदमाश हुए फरार…

बता दें कि सतनामीपारा में रहने वाला मंगलूराम कुर्रे ऑटो चलाता है। घर में उसकी पत्नी शैलकुमारी कुर्रे और दो बेटी सुचित्रा कुर्रे और शिवानी कुर्रें रहती हैं। सुचित्रा सेकेंड ईयर में पढ़ती है और शिवानी फर्स्ट ईयर की छात्रा है। शनिवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे उनके पड़ोसी जमुना प्रसाद अनंत और परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि जमुना उनके सामने रहता है और गली में पानी डाल देता है।

Read More : CG Crime : लूट एवं डकैती दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस…

पानी बहाने से मना करने पर झगड़ा शुरू हुआ और देखते ही देखते जमुना प्रसाद ने कुल्हाड़ी निकाल शैलकुमारी पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गई। अपनी माँ शैलकुमारी पर हमला होते देखकर बेटी सुचित्रा बीच-बचाव करने दौड़ी। इस पर जमुना प्रसाद ने सुचित्रा पर भी कुल्हाड़ी चला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जिस समय यह वारदात हुई मृतका शैलकुमारी का पति मंगलूराम ऑटो चलाने गया था। आसपास के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचा।

Read More : CG Crime : सोशल मीडिया में युवती का फर्जी आई.डी. बनाकर करता था अश्लील कमेंट्स, आरोपी गिरफ्तार…

पत्नी और बेटी को खून से लथपथ देखकर उसने सकरी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर जाने के बजाए उसे बेटी को अस्पताल ले जाने की बात कही। तब वह अपनी बेटी को लेकर इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचा, जहां उसे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी जमुना दास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story