CG Accident : पिकअप में सवार होकर जा रहे थे सगाई कार्यक्रम में, अनियंत्रित होकर पलटा, 12 घायल…

CG Accident

कोंडागांव। CG Accident जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बागबेड़ा में सवारियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, दोनों की गई जान, चालक फरार…

बता दें कि रविवार को एक पिकअप वाहन में सवार होकर सभी लोग सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ग्राम बागबेड़ा के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए माकड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Back to top button