Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Basant panchami Mantra 2023 : बसंत पंचमी पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मां सरस्वती होंगी खुश, खोल देगी किस्मत के बंद दरवाजें...

Sharda Kachhi
22 Jan 2023 2:32 AM GMT
Basant panchami Mantra 2023
x

Basant panchmi Mantra 2023 : देश में बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। और इस दिन मां सरस्वती की विशेष आराधना की जाती है। बसंत पंचमी का पर्व बसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में मनायी जाती है। …

Basant panchami Mantra 2023Basant panchmi Mantra 2023 : देश में बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। और इस दिन मां सरस्वती की विशेष आराधना की जाती है। बसंत पंचमी का पर्व बसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में मनायी जाती है। बसंत पंचमी को श्री पंचमी तथा ज्ञान पंचमी भी कहते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के मुख से बसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थी।

Basant panchami Mantra 2023: प्रकृति की पूजा के रूप में मनाए जाने वाले बसंत पंचमी का विद्यार्थियों के लिए भी ख़ास महत्व है। बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या और ज्ञान की देवी माने जानी वाली मां सरस्वती के पूजा का विशेष लाभ मिलता है एवं जीवन में शुभ की प्राप्ति होती है। साल 2023 में बसंत पंचमी में 26 जनवरी 2023 को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ खास और देवी सरस्वती के गुप्त मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। सरस्वती मां के इन मंत्रों का जाप करने से बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

READ MORE ; Vastu tips for happy married life : सोने से पहले पति-पत्नी भूलकर भी ना करें यह काम, दांपत्य जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां! टूट सकता है परिवार…

“या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।”
बसंती पचंमी पर मां सरस्वती के इस मंत्र का एक माला जाप करें। इससे बुद्धि का विकास होता है।

“ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि,
तन्नो देवी प्रचोदयात्।”
बसंत पचंमी पर सरस्वती गायत्री मंत्र की 5 माला जाप करें। इस उपाय से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और साधक को जीवन में तरक्की देता है।

“पद्माक्षी ॐ पद्मा क्ष्रैय नमः।”
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के इस गुप्त मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के जाप से करियर में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती। मंत्र का जाप करते समय दो मुखी दीपक लगाकर देवी सरस्वती का स्मरण करें।

“विद्या: समस्तास्तव देवि भेदा: स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु।
त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुति: स्तव्यपरा परोक्ति:।।”
विद्या प्राप्ति के लिए देवी सरस्वती का ये मंत्र बहुत लाभकारी है।
ह्रीं त्रीं हूं”

Basant panchami Mantra 2023 : बसंत पंचमी पर दस महाविद्या की आराधना की जाती है। उसी के अंतर्गत नील सरस्वती मां का भी पूजन किया जाता है। उपरोक्त मंत्र नील सरस्वती देवी का अचूक मंत्र है। इस उपाय से आर्थिक तंगी भी दूर होती है।

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, जिसे अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से बनाया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story