UP Accident : तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने बस का इंतजार कर रहे चार लोगों को रौंदा, दो की गई जान…

UP Accident

जौनपुर। UP Accident जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर-भगासा मार्ग में स्थित ग्राम कटघर में आज सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने बस का इंतजार कर रहे चार लोगों को रौंद दिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्कार्पियो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Read More : UP Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने अलाव ताप रहे लोगों को रौंदा, तीन की गई जान…

बता दें कि कैलिपार गांव निवासी रामनयन गौतम 70 वर्ष अपनी पत्नी अशरफी गौतम 65 वर्ष के साथ शुक्रवार को सुइथाकलां गांव में अपने ससुराल में बासुदेव गौतम के यहां तिलक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शनिवार की सुबह 8 बजे दोनों लोग घर वापस जाने के लिए कटघर गांव में घमहकपुरा माइनर पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी भगासा की तरफ से तेज गति में आ रही स्कॉर्पियों की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई।

Read More : UP Accident : कोहरे की वजह से हुआ हादसा, तेज रफ्तार इको कार ट्रक में जा घुसी, महिला की गई जान, तीन घायल…

वहीं तारा बिंद 15 वर्ष व शकुंतला बिंद 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल रिश्ते में मां-बेटी है, वह भी सुइथाकलां गांव में अपने रिश्तेदार जग्गू बिंद के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पुलिस के अनुसार राम नयन व उनकी पत्नी अशरफी की शाहगंज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं शकुंतला व तारा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button