IND VS NZ 2nd ODI : भारतीय गेंदबाजों का रायपुर स्टेडियम में दबदबा, न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को दिया 109 रनों का टारगेट

IND VS NZ 2nd ODI

रायपुर। IND VS NZ 2nd ODI राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 रनों का स्कोर बनाया है और टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए 109 रनों की जरूरत है। भारत ने इस मैच में टॉस जीता था।

Read More : IND vs NZ 2nd ODI Live Update : भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, सिर्फ 1 घंटे में न्यूजीलैंड गिरे 5 विकेट, अब तक बने सिर्फ 28 रन…

बता दें कि न्यूजीलैंड का नौवां विकेट लॉकी फॉर्ग्यूसन के तौर पर गिरा है। फॉर्ग्यूसन को सुंदर ने 34 वें ओवर में अपना शिकार बनाया। उन्होंने पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में सूर्यकुमार को कैच थमाया। उन्होंने 9 गेंदों में 1 रन बनाया। सेंटनर के जाने के बाद फिलिप्स भी ज्यादा देर नहीं टिके सके। वह 32 वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर पुल करने का प्रयास किया और डीप मिडविकेट की दिशा में सूर्यकुमार यादव को कैच दे दिया। उन्होंने 52 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चैके लगाए।

Read More : IND vs NZ 2nd ODI Live Update : न्यूज़ीलैंड को पहला लगा झटका, शमी ने Allen को शून्य पर ही किया आउट..

न्यूजीलैंड को सातवां झटका मिशेल सेंटनर के तौर पर लगा है। सेंटनर ने 39 गेंदों में 3 चैकों की मदद से 27 रन बनाए। उन्होंने फिलिप्स के साथ सातवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। यह साझेदारी हार्दिक ने 31वें ओवर की पहली गेंद पर तोड़ी। उन्होंने सेंटनर को पहली गेंद पर बोल्ड किया। मेजबान टीम ने 176 गेंदों में 110 रन पूरे किए। न्यूजीलैंड को इस दौरान 7 एक्स्ट्रा रन मिले। वॉशिंगटन सुंदर ने 30वें ओवर में 5 रन दिए। यह सुंदर के स्पैल का पहला ओवर था। फिलिप्स और सेंटनर मुश्किल हालात में न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

Read More : IND Vs NZ 2nd ODI Raipur : रोहित शर्मा ने जीता टॉस, न्यूज़ीलैंड करेंगी पहले बल्लेबाजी, रायपुर में चलेगा चेस मास्टर Virat Kohli का बल्ला!

दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 35 रन से अधिक की पार्टनरशिप हो चुकी है। फिलिप्स 34 और सेंटनर 21 के निजी स्कोर पर हैं। सेंटनर ने 28वें ओवर में कुलदीप के खिलाफ दो चैके ठोके। बता दें कि इस सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने रोमांचक तरीके से 12 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में ओपनर शुभमन गिल ने 208 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी। फिलहाल, सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

Back to top button