- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG News : स्वास्थ्य...
CG News : स्वास्थ्य विभाग के पूर्व सीएमएचओ ने की भर्ती में गड़बड़ी, 16 कर्मचारियों पर प्रशासन ने लिया एक्शन, सभी की सेवा समाप्त

बीजापुर, गुप्तेश्वर जोशी। CG News स्वास्थ्य विभाग के 16 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने डंडा चलाते हुए उनकी तत्काल सेवा समाप्त कर दी है। पूर्व सीएमएचओ सुनील भारतीय द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, फार्मासिस्ट ग्रेड -02, लेब असिस्टेंट, वार्ड ब्याय, वार्ड आया, चैकीदार,मेस सर्वेंट और धोबी के सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से ज्यादा की भर्ती …
बीजापुर, गुप्तेश्वर जोशी। CG News स्वास्थ्य विभाग के 16 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने डंडा चलाते हुए उनकी तत्काल सेवा समाप्त कर दी है। पूर्व सीएमएचओ सुनील भारतीय द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, फार्मासिस्ट ग्रेड -02, लेब असिस्टेंट, वार्ड ब्याय, वार्ड आया, चैकीदार,मेस सर्वेंट और धोबी के सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से ज्यादा की भर्ती की थी। जिसके बाद इस भर्ती पर सवाल उठाते हुए कई लोगों ने इस भर्ती में हुए गड़बड़ी की शिकायत कमिश्नर और कलेक्टर के पास की थी।
Read More : CG News : काॅलेज में लगा था कक्षा, प्रथम वर्ष की छात्रा पर गिरा सीलिंग फैन, घायल…
सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने जांच टीम बनाकर जिला कार्यालय स्तर पर जांच टीम का गठन किया था। प्रभारी सीएमएचओ अजय रामटेके ने बताया की कलेक्टर द्वारा गठित टीम के जांच शिकायत में प्रथम दृष्टया सत्य एवं प्रमाणित पाए जाने पर शासन द्वारा स्वीकृत तथा विज्ञापित पद के अतिरिक्त नियुक्त हुए अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश को निरस्त जाने के निर्देश प्राप्त होने के फलस्वरूप पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में उल्लेखित 16 कर्मचारियों की नियुक्ति आदेश को निरस्त किया गया है। इसमें 6 -ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, लेब असिस्टेंट -1, फार्मासिस्ट ग्रेड- 2, चैकीदार- 1, धोबी -2, वार्ड आया -1, वार्ड बॉय 2, मेस सर्वेट -1 पद शामिल है।
