Big Accident : खाई में गिरी मिनी बस, 5 लोगों की मौत, 15 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Big Accident कठुआ : जम्मू कश्मीर के कठुआ में बीती रात एक सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए। यात्री बस के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। जिसमें 4 ने तुरंत तो एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। घायलों का इलाज जारी है।

 

READ MORE : CG Accident : बाइक सवार चार युवक अज्ञात वाहन से टकराएं, 3 की गई जान…

 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कल रात कठुआ के बिलावर तहसील के सिला गांव के पास हुआ। बस यात्रियों को लेकर मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी। इसी दौरान सिला गांव के पास एक मोड़ में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस फिसलकर खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। मौके पर ही 60 वर्षीय महिला समेत 4 की मौत हो गई। जबकि 16 घायलों को बिलावर के उपजिला अस्पताल में ले जाया गया।

 

अस्पताल में इलाज के दौरान भी एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 15 घायल यात्रियों का इलाज जारी है। जिनमे से कुछ की स्थिति गंभीर से इसलिए ऐसा लग रहा कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मृतकों की पहचान बंटू, हंस राज, अजीत सिंह, अमरू और काकू राम के रूप में हुई है. बिलावर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Back to top button