FIH 2023 : भारत ने वेल्स को दी 4-2 से मात, क्वाटर फाइनल में नहीं बना पाई जगह, अब न्यूजीलैंड को हराना होगा

 

नई दिल्ली। FIH 2023 : भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अपने आखिरी पूल मैच में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में गुरुवार को भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने 2 गोल किए। जबकि शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह की स्टिक से एक-एक गोल आए।

FIH 2023 : इस जीत के बावजूद भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी। अब भारत को क्रॉसओवर मुकाबला खेलना होगा। उसमें जीत मिलने की स्थिति में टीम क्वार्टर फाइनल में जाएगी।

22 जनवरी को न्यूजीलैंड से होगा क्रॉस ओवर मैच
FIH 2023 : भारतीय टीम पूल-डी में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर रही। भारत का क्रॉसओवर मैच 22 जनवरी को पूल-सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम से होगा। उस मैच में जीत हासिल करने की स्थिति में भारत क्वार्टर फाइनल में पूल-बी टेबल टॉपर टीम से भिड़ेगी। इस से इंग्लैंड की टीम डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

अब क्वार्टर्स में देखिए मैच का रोमांच

पहला : कोई गोल नहीं आया
FIH 2023 : मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने विपक्षियों के गोल पोस्ट पर धावा बोला। एक दफा तो टीम इंडिया को सफलता मिल ही गई थी कि आखिरी मिनट में वेल्स के गोलकीपर ने 2 शानदार बचाव किया। पहले 15 मिनट में भारत को कोई पेनल्टी नहीं मिला। वेल्स का डिफेंस भी सराहनीय रहा।

दूसरा : 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक गोल आया
FIH 2023 : भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी हमले जारी रखे। इसका फायदा उसे 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला, लेकिन गोल नहीं हो सका। थोड़ी देर बाद मैच के 21वें मिनट पर टीम इंडिया को बढ़त का एक और मौका मिला, लेकिन हमारे ड्रेग फ्लिकर एक बार फिर चूक गए। बॉल गोलकीपर से डिफ्लेक्ट होकर शमशेर के पास पहुंची। जिसे गोल में डालने में शमशेर ने कोई गलती नहीं की। इस क्वार्टर में यही एक गोल आया।

भारत : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, बहादुर कृष्ण पाठक, ललित कुमार उपाध्याय, संजय नीलम जेस, पीआर श्रीजेश, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, कुमार पाल राज, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह।
वेल्स : डेनियल किरियाकिडेस, लोन वॉल, जैकब ड्रैपर, लेविस प्रोसेर, रुपर्ट शिपर्ली, जेम्स कार्सन, रोड्री फर्लांग, स्टीफन कैली, डेल हचिंसन, राइस ब्रैडशॉ, गारेथ फर्लांग, जॉयलॉन मॉर्गन, जैक प्रिटचार्ड, हाइवेल जोंस, बेंजामिन फ्रांसिस, ल्यूक हॉकर, गारेथ ग्रिफिथ्स, राइस पाइन, फ्रेड न्यूबोल्ड, टॉबी कॉट्रेल रेनॉल्ड्स।

इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया
पूल डी के एक अन्य मुकाबले में इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया। इंग्लैंड की ओर से रोपर फिल ने 10वें, कोंडोन डेविड ने 21वें, बंडुरक निकोलस 50वें और अंसेल लियाम ने 51वें मिनट में गोल दागे।

इस जीत के बाद टीम पूल के टॉप पर है। इस पूल का आखिरी मुकाबला भारत और वेल्स के बीच खेला जा रहा है।

Back to top button