Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : फरसगांव के मुखतेज चुने गए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का वरिष्ठ उपाध्यक्ष

naveen sahu
19 Jan 2023 3:58 PM GMT
CG News
x

रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव : भारत सरकार के निदेर्शानुसार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव 2023 दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ जिसमें निर्विरोध भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दीपक कुमार को अध्यक्ष, फरसगांव के विद्या भारती से मुखतेज सिंह बदेशा, रवि कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, कीर्ति पंवार को महासचिव एवं गुजरात …

CG News

रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव : भारत सरकार के निदेर्शानुसार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव 2023 दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ जिसमें निर्विरोध भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दीपक कुमार को अध्यक्ष, फरसगांव के विद्या भारती से मुखतेज सिंह बदेशा, रवि कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, कीर्ति पंवार को महासचिव एवं गुजरात के विस्मय व्यास को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया है।

बता दें कि विद्यालय खेलकूद की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता कराने वाली देश की सबसे बड़ी फेडरेशन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव 17 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में संपन्न हुआ। जिसमें केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से उमेश सिन्हा पूर्व जनरल सेक्रेटरी भारतीय चुनाव आयोग को चुनाव अधिकारी बनाया गया था।

Read More : CG News : सुंदर आतिशबाजी के साथ कोरिया के प्रथम झुमका जल महोत्सव का हुआ समापन, बॉलीवुड सिंगर सुखबीर के गानों पर थिरके लोग…

चुनाव में सभी राज्यों और 8 राज्य इकाइयों के दो दो प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विद्या भारती की ओर से फरसगांव निवासी मुखतेज सिंह बदेशा संयोजक राष्ट्रीय खेलकूद विभाग ने वाइस प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा। वाइस प्रेसिडेंट के चुनाव में देशभर से 4 प्रतिनिधियों ने पर्चा भरा था। कुल 84 वोट डाले गए जिसमें से मुखतेज सिंह बदेशा ने 74 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब स्कुल गेम्स नयी उचाईयों को छुएगा, क्योंकि अब खेल मंत्रालय की देखरेख में स्कूल गेम्स संपन्न होंगे और स्कूली प्रतिभाओं को एक बार फिर से आगे लाने और बढ़ाने का मौका मिलेगा। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी का सपना साकार होगा क्योंकि खेलों के माध्यम से वह देश को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Next Story