CG Accident : बाइक सवार चार युवक अज्ञात वाहन से टकराएं, 3 की गई जान…

CG Accident

रायगढ़। CG Accident जिले के हाइवे मार्ग स्थित वेदांता कोल साइडिंग के पास बाइक सवार चार युवक अज्ञात वाहन से जा टकराए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल है।

Read More : CG Accident : ट्रक और बस में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मदद के लिए मची चीख-पुकार, 5 घायल…

बता दें कि बाइक पर खरसिया छोटे मुड़पार निवासी यशवंत पटेल, सक्ती गढ़गोढ़ी निवासी हरिपटेल 25 वर्ष और परसकोल निवासी राकेश पटेल व तुलेश्वर पटेल एक बाइक में सवार होकर खरसिया से घर लौट रहे थे। चारों युवक टाइल्स कारीगर है। जब देर रात घर लौट रहे थे,

Read More : CG Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान, नेहरू नगर ओवरब्रिज में हुआ हादसा…

तभी रायगढ़ से सक्ती के बीच उनकी बाइक स्पीड ब्रेकर से उछलकर बेकाबू हो गई और खड़ी अज्ञात वाहन से जा टकराई। इस हादसे में यशवंत, हरि और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तुलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Back to top button