Ambani Family Marriage : एंटीलिया में आज अनंत अम्बानी-राधिका मर्चेंट की सगाई, निभाई जाएगी गोल धाणा रस्म, शाम 7 बजे शुरू 

 

नई दिल्ली। Ambani Family Marriage : उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका की सगाई आज शाम एंटीलिया में होगी। एक दिन पहले बुधवार को ही कपल ने मेहंदी सेरेमनी सेलिब्रेट की। दोनों का रोका पिछले साल 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था।

गुजराती शादियों की खास रस्म है गोल धाणा

Ambani Family Marriage : ​​​​​​गोल धाणा गुजरातियों का एक पारंपरिक उत्सव है। ये रस्म वर पक्ष यानी लड़के के घर में होती है। इस दौरान वधु पक्ष, लड़के वालों के घर उपहार और मिठाइयां भेजता है। साथ ही धनिये के बीज और गुड़ का एक-दूसरे को दिए जाते हैं। इसके बाद रिंग सेरेमनी होती है।

Ambani Family Marriage : रिंग पहनाने के बाद दूल्हा-दुल्हन 5 विवाहित महिलाओं का आशीर्वाद लेते हैं। इस रस्म को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी निभाएंगे। जो शाम 7 बजे से शुरू होगी।

Back to top button