अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी रही हैं स्कूल टाइम फ्रेंड्स, वायरल हो रही हैं थ्रोबैक photo
मुंबंई: फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट खिलाड़ियों का नाता बहुत ही पुराना है। ऐसा कई बार देखा गया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood actress) क्रिकेट प्लेयर्स को डेट करती है और शादी भी हो जाती है। एक ऐसी ही जोड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की भी है। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया था। विराट ने तो कई इंटरव्यूज़ में ये स्वीकार भी कर लिया था कि वह अनुष्का को डेट कर रहे हैं। साल 2017 में दोनों ने इटली में धूमधाम से शादी भी कर ली।
कुछ ऐसा ही महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ भी है। हालांकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) कोई एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन दोनों को कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया। अब आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी स्कूल फ्रैंड्स हैं और दोनों असम में एक ही जगह रहती भी थीं। स्पॉटबॉय के मुताबिक, अनुष्का के पिता रिटा। कर्नल अजय कुमार शर्मा जो कि एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं तब असम में पोस्टेड थे।
View this post on Instagram
इस दौरान अनुष्का का पूरा परिवार असम में ही था और वह सेंट मेरी स्कूल जाती थीं। यहीं साक्षी दोनी भी पढ़ाई कर रही थीं। 2013 में एक लॉन्च इवेंट के दौरान अनुष्का ने इस बात का खुलासा भी किया था। उन्होंने बताया था कि वह और साक्षी एक छोटे से शहर में रहती थीं और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई भी करती थीं। अब दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई हैं जो बहुत पुरानी हैं।
एक्टर ने कहा था, ‘साक्षी और मैं साथ असम के एक छोटे से शहर में रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती थी तो मैं चौंक गई और उसे बताया कि मैं भी वहीं रहती हूं। उसने कहा मैं इस स्कूल जाती हूं तो मैं भी उसी स्कूल में पढ़ती थी। तब मुझे एक तस्वीर मिली जिसमें मैंने घाघरा पहना हुआ था बिल्कुल माधुरी दीक्षित की तरह और साक्षी ने फेयरी ड्रेस पहनी हुई थी। साक्षी सच में बहुत मजाकिया हैं।’