Sushant Singh Rajput Dog Fuzz Death : सुशांत के पास चला गया उनका फज, बहन ने ट्वीट कर दी जानकारी, फैंस हुए इमोशनल…
Sushant Singh Rajput Dog Fuzz Death : बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) को दुनिया को अलविदा कहे ढाई साल हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके फैंस आए दिन उन्हें किसी ना किसी तरह से याद करते रहते हैं। अब फैंस और सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लोगों के लिए दुख की खबर आई है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत का पालतू डॉगी फज दुनिया में नहीं रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि फज की मौत हो गई है। इस खबर के बाद लोग एक बार फिर इमोशनल हो गए हैं।
READ MORE : Gangrape : महिला के साथ गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली दी कांच की बोतल, जा रही थी मायके से ससुराल, जांच में जुटी पुलिस…
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया ट्वीट
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में फज सुशांत सिंह राजपूत के माथे को चूम रहा है। दूसरी तस्वीर में फज प्रियंका के साथ खेल रहा है। प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया। हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे। तब तक दिल दुखता रहेगा।’ सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका के इमोशनल ट्वीट के बाद फैंस काफी दुखी हो गए हैं और रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फज काफी परेशान हो गया था और उनकी तस्वीर के पास बैठकर रोता था। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।
