Saturn Transit 2023 : शनि का कुंभ राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों की बढ़ने वाली है परेशानी, जानिए 12 राशियों पर असर
नई दिल्ली। Saturn Transit 2023 : शनिदेव आज, 17 जनवरी, मंगलवार को शाम 06:03 बजे कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से 12 राशियों पर अलग अलग तरह से प्रभाव पड़ेंगे।
जानिए अपनी राशि का राशिफल-
मेष राशि – बेहतरीन समय है। व्यापार, नौकरी आदि में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है।
वृष राशि – समय बहुत ही अनुकूल है। नई उपलब्धियां सामने आएंगी। नया घर खरीद सकते हैं। नए कार्य शुरू होंगे। नए कार्य शुरू होंगे। राजनीतिक लोगों के लिए अच्छा समय है।
मिथुन राशि – समय बहुत ही भाग्य वर्धक है। बिजनेस, प्रमोशन, मान-सम्मान, यात्राएं आदि जैसी गतिवियों में में सुखद स्थिति देखने को मिलेगी, लेकिन थोड़ा सावधान भी रहें।
कर्क राशि –इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। लेकिन यह ज्यादा खराब परिधाम नहीं देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवन में चुनौतियां मिलेंगी और अवसर भी।
सिंह राशि – नए-नए संपर्क बनेंगे। पार्टनरशिप हो सकती है। अविवाहितों को खुशखबरी मिलेगी। सावधानी बरतें।
कन्या राशि – हर क्षेत्र में विजय हासिल होगी। समय परिवर्तनशील रहेगा। विरोधियों, कोर्ट केस, झंझटों आदि से राहत मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि – ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। मनोनुकूल ट्रांसफर, बिजनेस, बिजनेस आदि में कुछ नई शुरुआत होने की संभावनाएं बनेंगी। संतानोत्पत्ति का भी उत्तम समय है।
वृश्चिक राशि – ढैय्या शुरू हो जाएगी। पारिवारिक तथा अपने आसपास के लोगों के साथ कुछ दिक्कतें आएंगी। बीच-बीच में समय अनुकूल भी रहेगा।
धनु राशि – जीवन में कई तरह के परिवर्तन होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में खुशहाली होगी।
मकर राशि – उतरती साढ़े साती मकर राशि वालों को ज्यादा परेशान नहीं करेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। संबंधियों से रिश्ते अच्छे होंगे।
कुंभ राशि – आज से साढ़ साती की दूसरी ढैय्या शुरू हो जाएगी। समय बहुत ही सुकून वाला होगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। लेकिन थोड़ा सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि – साढ़े साती की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन शनि आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगे। समय सुखद रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।