CG News : आदमखोर तेंदुआ हुआ गायब, वन विभाग ने लिया खोजी कुत्तो का सहारा…
मनेंद्रगढ़। CG News मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले में आदमखोर तेंदुए अचानक गायब हो गए। जिससे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ढुंढने खोजी कुत्तों का सहारा ले रहे है। हालांकि अभी तक वन अमले के हाथ तेंदुए के पग चिन्ह के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा है।
Read More : CG News : गर्भवती महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी…
बता दें कि लगातार आदमखोर तेंदुआ इस इलाके में लोगों पर हमला कर रहा है। वन विभाग की टीम आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए जुट गई। वहीं सोमवार से वन विभाग और एक्सपर्ट की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है। वन विभाग की टीम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वाड मंगा लिया है।
Read More : CG News : बड़ेडोंगर पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने लगाया जन चौपाल…
लेकिन अब तक आदमखोर तेंदुआ नहीं मिला है। इसके बाद मंगलवार से ग्राम नौडिया से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। 11 ट्रैपिंग कैमरे और अलग-अलग जगह पर पिंजरे रखे जा रहे हैं। लेकिन अब तक वन विभाग की टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। वहीं आदमखोर तेंदुआ ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=nmT9FOX4K6M
