CG News : भाजपा उपाध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर पूर्व मंत्री ने चिंता जाहिर की, पुलिस महानिरीक्षक के नाम गागड़ा ने दिया ज्ञापन…
बीजापुर, गुप्तेश्वर जोशी। CG News भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू को मिली पुलिस सुरक्षा हटाये जाने के बाद जान का खतरा बताते हुए पूर्व मंत्री गागड़ा ने पुलिस महानिरीक्षक बस्तर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया है।
Read More : CG News : हार्डकोर सहित 5 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, ईलाज करवाने पहुंचा था अस्पताल…
गागड़ा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू पर खतरा को देखते हुए पुलिस सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिना कारण बताए सुरक्षा वापस ले लिया गया है जो कि गलत है। इस विषय को लेकर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के माध्यम से बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए सुरक्षा देने की मांग गागड़ा ने की है। वहीं पूर्व मंत्री ने पुलिस प्रशासन को राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप भी लगाया है और कहा है
Read More : CG News : आदमखोर तेंदुआ हुआ गायब, वन विभाग ने लिया खोजी कुत्तो का सहारा…
सुरक्षा के अभाव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना जिला उपाध्यक्ष पर होती है तो इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन को माना जाएगा। सुरक्षा देना हटाना बार-बार पुलिस प्रशासन की ओर से किया जा रहा है जबकि जिला उपाध्यक्ष की ओर से हमेशा नियमों का पालन किया गया है बावजूद बिना कारण के परेशान किया जा रहा है इस पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस महानिरीक्षक को विषय पर अवगत कराते हुए सुरक्षा देने की मांग किये जाने की बात गागड़ा ने की है।
