Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : हार्डकोर सहित 5 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, ईलाज करवाने पहुंचा था अस्पताल...

Rohit Banchhor
17 Jan 2023 11:53 AM GMT
CG News
x

धमतरी। CG News शहर में हार्डकोर सहित 5 नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली अपना ईलाज करवाने शहर में आया था, तभी पुलिस ने धर दबोचा। बता दें कि पुलिस को संदिग्ध महिला नक्सली होने की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर दस्तावेज एवं हथियार के साथ रवाना किया …

CG News

धमतरी। CG News शहर में हार्डकोर सहित 5 नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली अपना ईलाज करवाने शहर में आया था, तभी पुलिस ने धर दबोचा। बता दें कि पुलिस को संदिग्ध महिला नक्सली होने की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर दस्तावेज एवं हथियार के साथ रवाना किया गया था। रैन बसेरा नया बस स्टैंड के पास एक गाड़ी मिली, जिसमें पांच महिला एवं पुरुष बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न देकर गोल-मोल जवाब देने लगा।

Read More : CG News : CM भूपेश बघेल ने पूर्व पीएम राजिव गांधी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम रहे मौजूद

जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर कई खुलासे किए गए है। वही कमला बाई ने बताया कि प्रचार प्रसार के साथ-साथ आंख का ईलाज कराना और ईलाज के बाद धमतरी के कुछ क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना बताया। गिरफ्तार नक्सलियों में कमला बाई मट्टामी उर्फ सगुना उर्फ बिचा जगना 50 वर्ष निवासी पोयरकोट गढ़चिरौली है। वह स्वयं को प्रतिबंधित माओवादी संगठन के भांमरागढ़ क्षेत्र में डिवीजन कमेंटी मेंबर (डीवीसीएम) बताया, वहीं मनत राम पोया 27 वर्ष निवासी ताड़बेली थाना बांदे जिला कांकेर का निवासी होना

Read More : CG News : गर्भवती महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी…

एवं स्वंय को जनमिलिशया ताड़बेली क्षेत्र का होना बताया। इसी तरह मैनी जुर्रे 30 वर्ष निवासी ताड़बेली थाना बांदे जिला कांकेर का होना एवं स्वंय को नक्सली सहयोगी पंचायत मिलिशया का सदस्य होना बताया। वहीं वाहन चालक सुजन बाछर 32 वर्ष निवासी पी व्ही 89 विवेकनगर थाना बांदे जिला कांकेर का होना एवं नक्सली सहयोगी होना बताया। साथ एक अपचारी बालिका को भी हिरासत में लिया है।

Next Story