Raipur Breaking : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की गई जान…

CG Accident

रायपुर। Raipur Breaking राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दिया। जिससे महिला उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है।

Read More : Raipur Breaking : व्यापारी के ठिकाने पर पड़ा GST अधिकारियों का छापा, वसूला गया करीब 1 करोड़ का टैक्स…

बता दें कि मृतिका पुनई बाई धनकर अपने पति कृष्ण कुमार धनकर के साथ किसी काम से खमतराई आए हुए थे। जहां से दोनों वापस अपने घर कुम्हारी लौट रहे थे। तभी टाटीबंध के पास ट्रक क्रमांक सीजी 08 एटी 5440 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक जब्त कर चालक की पतासाजी कर रही है।

Back to top button