Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

UP News : गर्भवती पत्नी से मारपीट कर बाइक में बांधकर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
15 Jan 2023 12:53 PM GMT
UP News
x

पीलीभीत। UP News जिले के ग्राम घुंगचाई में एक शराबी युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी से मारपीट कर बाइक में बांधकर 200 मीटर तक घसीटा। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया …

UP News

पीलीभीत। UP News जिले के ग्राम घुंगचाई में एक शराबी युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी से मारपीट कर बाइक में बांधकर 200 मीटर तक घसीटा। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : UP News : चलती ट्रेन से गिरकर युवक की गई जान, परिवार में पसरा मातम…

बता दें कि शनिवार को आरोपी रामगोपाल शराब के नशे में घर आया तो उसकी पत्नी सुमन ने इसका विरोध किया। गुस्से में गोपाल ने पहले तो उसकी पिटाई की और फिर उसे बाइक से बांधकर घसीटा। राहगीरों ने रामगोपाल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। अंत में सुमन का भाई अपनी बहन को बचाने में कामयाब रहा और उसे अस्पताल ले गया। राम गोपाल और सुमन की तीन साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी।

Read More : UP News : होटल के कमरे में मिला बुजुर्ग कर्मचारी का शव, पुलिस जांच में जुटी…

सुमन का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति नशे का आदी हो गया। सुमन अब आठ महीने की गर्भवती है। उन्होंने कहा कि वे अक्सर उसकी शराब पीने की आदतों को लेकर लड़ते रहते थे। घटना के समय राम गोपाल के भाई और मां घर में मौजूद थे, उन्होंने विरोध किया और सुमन को बचाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामगोपाल को हिरासत में लिया है।

Next Story