Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : जारी है तेंदुए का आतंक, 1 गौवंश को बनाया अपना शिकार, अब तक हो चुकी है कई घटनाएं...

Rohit Banchhor
15 Jan 2023 3:04 PM GMT
CG News
x

एमसीबी, एसके मिनोचा। CG News जिले के मनेंद्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जनकपुर और कुंवारपुर में तेंदुए का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 2 महिलाओं को जान से मारने और एक 8 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला करने के बाद तेंदुए ने अब तक 2 गौवंशों को भी अपना …

CG News

एमसीबी, एसके मिनोचा। CG News जिले के मनेंद्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जनकपुर और कुंवारपुर में तेंदुए का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 2 महिलाओं को जान से मारने और एक 8 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला करने के बाद तेंदुए ने अब तक 2 गौवंशों को भी अपना शिकार बना लिया है, वहीं वन विभाग द्वारा किया जा रहा प्रयास अब तक किसी काम का नहीं रहा है।

Read More : CG News : मकर संक्रान्ति पर पालकीमाड़ा तपोभूमि में लगा मेला, हजारों की संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु…

वन मंडल मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र जनकपुर और कुवांरपुर में इन दिनों आदमखोर तेंदुए ने आतंक मचा कर रखा हुआ है। लगभग 1 महीने के अंतराल में उसने 2 महिलाओं को अपना शिकार बना लिया है। साथ ही एक 8 साल के बच्चे पर भी उसने जानलेवा हमला कर दिया था। यह तो गनीमत थी कि उस हमले में बालक सकुशल बच गया। इतना होने के बाद भी आदमखोर तेंदुए ने आतंक मचाना नहीं छोड़ा। एक पखवाड़े के भीतर ही उसने दो गौवंशो को भी अपना शिकार बना लिया। शनिवार की रात वन परिक्षेत्र कुवांरपुर के पतवाही बीट में घुसकर तेंदुए ने 1 गोवंश को अपना शिकार बना लिया है।

Read More : CG News : खाद्य निरीक्षक संदीप शर्मा निलंबित, छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन ने उठाया था कदम…

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। बीते 1 महीनों में आदमखोर तेंदुए से पूरा वनांचल जनकपुर कांप रहा है। जंगल तो जंगल अब तेंदुए ने रहवासी क्षेत्रों में भी घुसकर आतंक मचाना शुरू कर दिया है, जिससे लोग अब डर के साए में जीने को मजबूर हैं। तेंदुए द्वारा लगातार किए जा रहे हमले के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगवा दिया था लेकिन वह अब तक पकड़ में नहीं आया है और आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। किरकिरी होते देख वन विभाग ने कांकेर से 4 सदस्यीय टीम को भी बुलाया था लेकिन अब तक उनका भी प्रयास विफल ही साबित हुआ है।

Next Story