Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

MP Crime : ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, इस वजह से ली महिला की जान, दो आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
14 Jan 2023 4:29 PM GMT
MP Crime
x

अनूपपुर। MP Crime जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में गत दिनों एक महिला की हत्या हुई थी, जिसे पुलिस ने आज सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शराब के रुपयों को लेकर दोनों आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी थी। Read More : MP …

MP Crime

अनूपपुर। MP Crime जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में गत दिनों एक महिला की हत्या हुई थी, जिसे पुलिस ने आज सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शराब के रुपयों को लेकर दोनों आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी थी।

Read More : MP Crime : पत्‍थर से सिर कुचलकर भतीजा ने उतारा चाचा को मौत के घाट, जाने क्या है वजह…

थाना रामनगर पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि न्यू डोला वार्ड 5 में रहने वाली 50 वर्षीय शांती बाई उपाध्याय का शव उसके घर में पड़ा मिला था। शांति के कोई संतान नहीं थी। उसने प्रीतम को गोद लिया था। पति छोटेलाल उपाध्याय की मृत्यु के बाद से शांति बाई न्यू डोला में अकेले रहती थी। वह शांति बाई के घर अक्सर आता जाता था। 9 जनवरी की सुबह शांति बाई को देखने आया था।

Read More : MP Crime : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, चरित्र पर संदेह कर वारदात को दी जांच…

तो पड़ोसी ने बताया था कि रात में किसी ने शांति बाई के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। शांति बाई के गले, सिर, चेहरे में गंभीर चोट आई थी। साड़ी से गले में फांसी लगाने का प्रयास किया था। महिला का शव निर्वस्त्र था। पुलिस ने जांच के दौरान पता चला कि न्यू डोला निवासी 23 वर्षीय सुरेश कोल शांति के घर शराब पीने आता था। वह घटना के बाद से फरार था जिसे तलाश कर छग के खोंगापानी से पकड़कर पूछताछ की। उसने अपराध करना स्वीकार किया।

Read More : MP Crime : बच्चे का था जन्मदिन, फिर घर के बाहर रेत के ढेर में मिला बम…

सुरेश ने बताया कि 8 जनवरी के रात 11 से 12 बजे के बीच वह राकेश कोल के साथ शांति बाई के घर गया था। दोनों उसके घर शराब लेने गए थे। शराब के पैसे देने की बात पर विवाद हुआ। इसी विवाद में उक्त दोनों ने शांति बाई की साड़ी से उसका गला दबाया। कमरे में ले जाकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मूकबधिर आरोपी राकेश कोल से उसकी भाषा व इशारों को समझने के लिए जनपद शिक्षा केंद्र गोहपारू में पदस्थ सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ कृष्ण कुमार शर्मा की मदद से पूछताछ की गई है।

Next Story