Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार माजदा वाहन बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की गई जान, दो की घायल...

Rohit Banchhor
14 Jan 2023 2:37 PM GMT
CG Accident
x

कोरबा। CG Accident जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र के मदनपुर घाट के पास एक तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दिया। जिसके बाद माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं माजदा चालक केबिन में ही फंस गया। जिसे निकालकर अस्पताल …

CG Accident

कोरबा। CG Accident जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र के मदनपुर घाट के पास एक तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दिया। जिसके बाद माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं माजदा चालक केबिन में ही फंस गया। जिसे निकालकर अस्पताल भेज दिया है।

Read More : CG Accident : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की गई जान, चालक गिरफ्तार…

बता दें कि बाइक सवार 2 युवक शनिवार को कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग होकर कहीं जा रहे थे। ये अभी मदनपुर घाट के पास पहुंचे थे। तभी यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद मौके पर ही दीपक चंदन किस्पोट्टा 40 वर्ष की मौत हो गई थी। वहीं उसके साथ बैठा चरण सिंह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद माजदा वाहन पलट गई थी। जिसके चलते ड्राइवर संतोष केबिन में ही फंस गया।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार बाइक पुल के रेलिंग से टकराई, हादसे में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की गई जान…

घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया था। वहीं संतोष को बचाने प्रयास जारी था। पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही क्रेन को मौके पर बुलाया गया था। जिसकी मदद से ट्रक को हटाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को केबिन से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार जारी है। आस-पास के लोगों का कहना है कि माजदा के तेज रफ्तार में होने के कारण यह हादसा हुआ है।

Next Story