Sharad Yadav Death : नहीं रहे शरद यादव, पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने जताया शोक, प्रधानमंत्री बोले- मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा…
Sharad Yadav Death : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात निधन हो गया। उनकी बेटी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। वे 75 साल के थे। शरद यादव कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके थे। शरद यादव ने 2018 में लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया था। मार्च 2020 में उन्होंने लालू यादव के संगठन राजद में विलय कर लिया। उन्होंने कहा था कि एकजुट विपक्ष की ओर पहला कदम था।
Pained by the passing away of Shri Sharad Yadav Ji. In his long years in public life, he distinguished himself as MP and Minister. He was greatly inspired by Dr. Lohia’s ideals. I will always cherish our interactions. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2023
उनके निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनके देहांत पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि शरद यादव के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।
शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 12, 2023
राहुल गांधी ने भी शोक जताया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी शरद यादव के निधन पर शोक जताया। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि मैं उनसे बहुत कुछ सीखा है।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने समाजवादी विचारधारा के पुरोधा और हमारे समय के सबसे सुलझे नेताओं में से एक शरद यादव जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा है कि वे मेरे राजनीतिक अभिभावक थे। मैंने सामाजिक न्याय का पाठ उनसे ही सीखा। pic.twitter.com/rRhTCFvdxG
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 12, 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक
शरद यादव के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा – समाजवादी विचारधारा के पुरोधा और हमारे समय के सबसे सुलझे नेताओं में से एक शरद यादव जी का जाना अत्यंत दुखद ख़बर है। वे मेरे राजनीतिक अभिभावक थे। मैंने सामाजिक न्याय का पाठ उनसे ही सीखा। ईश्वर उनके परिजनों को दुख की यह घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:
