Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

क्या आपने 10 लाख रुपए का नोट देखा है, अब यहां जारी हुआ 10 लाख का नोट, अगले हफ्ते 2 लाख और 5 लाख के नोट होंगे जारी

vishal kumar
13 Jan 2023 11:49 AM GMT
क्या आपने 10 लाख रुपए का नोट देखा है, अब यहां जारी हुआ 10 लाख का नोट, अगले हफ्ते 2 लाख और 5 लाख के नोट होंगे जारी
x

काराकस: क्या आपने 10 लाख रुपए का नोट (10 lakh rupee note)देखा है। अगर नहीं तो इस देश ने 10 लाख का नोट जारी किया है.बता दें कि दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला (South American country Venezuela)ने आर्थिक तंगी और भयंकर मुद्रास्फीति से निपटने के लिए 10 लाख बोलिवर का नया करेंसी नोट जारी …

काराकस: क्या आपने 10 लाख रुपए का नोट (10 lakh rupee note)देखा है। अगर नहीं तो इस देश ने 10 लाख का नोट जारी किया है.बता दें कि दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला (South American country Venezuela)ने आर्थिक तंगी और भयंकर मुद्रास्फीति से निपटने के लिए 10 लाख बोलिवर का नया करेंसी नोट जारी किया है। इससे पहले दुनिया के किसी भी देश ने इतना बड़ा करेंसी नोट नहीं छापा है।

वेनेजुएला के वर्तमान मुद्रास्फीति के अनुसार, 10 लाख बोलिवर की कीमत आधा अमेरिकी डॉलर (करीब 36 रुपये) होगा। इतने में तो भारत में आधा लीटर पेट्रोल भी नहीं आएगा। कभी तेल के बूते अगाध संपन्नता देखने वाले वेनेजुएला में लोग अब भूखों मर रहे हैं। रुपये में अवमूल्यन का आलम यह है कि लोग बैग और बोरों में भरकर नोट लेकर जाते हैं और हाथ में टंगी पालीथीन में घर के लिए सामान खरीदकर लाते हैं।

10 लाख का नोट जारी करने वाला ये बना दुनिया का पहला देश, भारत में महज 36 रुपए है इसकी कीमत | venezuela Introduce ten lakh bolivar bill banknotes As inflation persists

अगले हफ्ते 2 लाख और 5 लाख के नोट होंगे जारी

वेनेजुएला के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को देखते हुए इतने बड़े करेंसी नोट को जारी करना पड़ा है। अगले हफ्ते में दो लाख बोलिवर और पांच लाख बोलिवर के नोट भी जारी किए जाएंगे। वर्तमान में वेनेजुएला में 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार बोलिवर के नोट प्रचलन में हैं। वेनेजुएला में भारत के 1 रुपये की कीमत 25584.66 बोलिवर है।

Venezuela Note 01

पिछले साल से जारी थी नोट छापने की अटकलें

रिपोर्ट में बताया गया कि वेनेजुएला की सरकार जल्द ही 10 लाख बोलिवर (वहां का रुपया) का नोट छापने जा रही है। इसके लिए इटली की एक फर्म से 71 टन सिक्योरिटी पेपर का आयात किया गया है। इस फर्म का स्वामित्व इटली की कंपनी बैन कैपिटल के पास है, जो दुनिया के कई देशों को सिक्योरिटी पेपर का निर्यात करती है। कस्टम की रिपोर्ट में सिक्योरिटी पेपर को मंगाए जाने की बात का खुलासा हुआ है।

10 लाख के नोट में आएगा आधा किलो चावल

वेनेजुएला में 10 लाख बोलिवर के नोट अब सबसे बड़े मूल्यवर्ग का नोट बन गए हैं। हालांकि इसकी कीमत तब भी आधा यूएस डॉलर ही है। इतने रुपये में यहां केवल दो किलो आलू या आधा किलो चावल ही खरीद पाएंगे। वहां की सरकार लोगों को सहूलियत देने के लिए बड़े मूल्यवर्ग के नोटों को छापने की योजना बना रही है। जिससे आम लोग बड़ी संख्या में नकदी को लेकर जाने से बचेंगे।

READ MORE: मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती क्या BJP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे, दिलीप घोष ने दिया ये जवाब

देश छोड़ रहे वेनेजुएला के लोग

रिपोर्ट के अनुसार, 2013 के बाद लगभग 30 लाख लोग अपने देश को छोड़कर पड़ोसी देश ब्राजील, कंबोडिया, इक्वाडोर और पेरू में शरण लिए हुए हैं। हालात यहां तक खराब हैं कि इन देशों ने वेनेजुएला की सीमा पर अपनी फौज को तैनात किया हुआ है। वर्तमान समय में यह दुनिया के किसी देश में हुआ सबसे बड़ा विस्थापन है।

Next Story