CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अलग अलग क्षेत्रों के तापमान में होगी बढ़ोतरी, मौसम विभाग ने जताई संभावना

 

Weather Report

रायपुर। CG Weather News : प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब उत्तर की जगह पश्चिम से हवाएं आ रही है। इसी के साथ अब प्रदेश में मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। राजधानी रायपुर में 30 डिग्री, दुर्ग 29.9 डिग्री, राजनांदगांव 30 डिग्री तापमान, बिलासपुर 30.2 डिग्री, बलौदाबाजार 30 डिग्री, तापमान, महासमुंद जिले में 31.7 डिग्री सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश में भी बदला मौसम 

मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में भी तापमान 10 से नीचे चल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे कम तापमान उमरिया और पचमढ़ी का 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। फ़िलहाल प्रदेश में ठंड के तेवर नरम गरम बना हुआ हैं।

Back to top button