CG Crime : धान खरीदी केंद्र में घुसकर तीन लोगों ने पूर्व सेल्समेन की कर दी हत्या,पुलिस कर रही जांच…
गुप्तेश्वर जोशी,बीजापुर। शुक्रवार को तीन लोगों ने उसूर धान खरीदी केंद्र में घुसकर पूर्व सेल्समेन की धारदार हत्यारों से हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है। बहुत सारे किसान धान खरीदी केंद्र में आकर अपनी पारी का इंतज़ार कर रहे थे उसमें पूर्व सेल्समेन राममूर्ति गटपल्ली निवासी पोलम्पल्ली(40)भी अपने धान को बेचने के लिए आये थे तभी ग्रामीण वेशभूषा में आये तीन लोगों ने राममूर्ति के ऊपर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया और वहां से भाग गए।
READ MORE : CM Baghel On ED Raid : ईडी रेड के बाद जमकर बरसे सीएम बघेल, बोले- भाजपा का काम सरकारों को अस्थिर करना, छत्तीसगढ़ में लड़ नहीं पा रही BJP…
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की हम सुबह धान खरीदी केंद्र उसूर में अपने धान बेचने के लिए आये हुए थे तभी राममूर्ति गटपल्ली भी आया हुआ था उसके आने के 10 मिनट बाद ही तीन लोग आये और राममूर्ति पर कुल्हाड़ी और चाकू से वार करने लगे हमने उनसे कहा भी की इसे मत मारो लेकिन उन्होंने हमें कहा की कोई बीच में नहीं आएगा। इधर एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने बताया की यह घटना नक्सली घटना है या आपसी रंजिश का मामला है इसकी जांच की जा रही है जाँच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राममूर्ति पोलम्पल्ली गाँव में राशन दुकान चलाता था लेकिन कुछ साल पहले नक्सलीयों ने उसे चेतावनी देकर उसे परिवार सहित गाँव छोड़कर जाने को कहा था। उसके बाद से वह गाँव छोड़कर उसूर में रहता था मृतक के दो पत्नियां और 3 बच्चे है।
