Big Accident : शिर्डी जा रहे साईं भक्तों की बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 10 लोगों की मौत, कई घायल…
शिर्डी : नासिक-शिरडी राजमार्ग पर पथारे के पास साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस के ट्रक से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी।
READ MORE : Transgender cut private part of young man : नशे की बिस्किट खिला कर किन्नरों ने युवक को किया बेहोश, फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट, जानें पूरा मामला…
उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।
Maharashtra | 10 people died and several others injured after a bus carrying Sai Baba devotees collided with a truck near Pathare on Nashik-Shirdi Highway: Nashik Police pic.twitter.com/Xel2Irb0vc
— ANI (@ANI) January 13, 2023
घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।