सरकार ने दी बड़ी राहत, सिलेंडर के दाम में की भारी कमी, जाने अब कितने में मिलेगी गैस

 

नई दिल्ली। नए वर्ष 2022 के पहले ही दिन शनिवार को रसोई गैस की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। सरकारी गैस कंपनियों ने कामर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है। साल 2022 के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपए की कटौती की गई है। वहीं राहत की बात ये है कि बगैर सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम की रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कीमत में कटौती के बाद नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल LPG गैस सिलिंडर की नई दर 1998.50 रुपए हो गई। 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत मुंबई में 1948.50 रुपए, कोलकाता में 2076 रुपए और चेन्नई में 2131 रुपए है। इसका फायदा ज्‍यादातर होटल, रेस्‍टोरेंट जैसे व्‍यवसाय में शामिल लोगों को होगा। हालांकि, आम लोगों के काम वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतें यथावत रखी गई हैं। 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया

READ MORE : बंपर भर्ती : 32 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, 10 जनवरी से 9 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन, जाने सारेे डिटेल्स..

 

सरकारी गैस कंपनियों ने बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर की कीमत 899.5 रुपए, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत क्रमश: 899.5 रुपए, 926 रुपए और 915.5 रुपए है।

Back to top button