Gupt Navratri 2023 : इस दिन से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जाने पूजा करने के सही नियम, शुभ मुहूर्त और माता को प्रसन्न करने विशेष मंत्र…
नई दिल्ली, Gupt Navratri 2023 : हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में शक्ति की साधना की जाती है। हिंदू धर्म के कैलेंडर के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का पर्व होता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि पड़ती है। पंचांग के अनुसार, पहली गुप्त नवरात्रि माघ मास में और दूसरी आषाढ़ मास में पड़ती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलावा मां भगवती दुर्गा के दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। जानिए माघ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।
READ MORE :Vastu Tips For Basant Panchami 2023 : बहुत ही खास दिन में पड़ रहा इस बार बसंत पंचमी, मां सरस्वती की पूजा करते समय करें ये विशेष उपाय, जीवन में नहीं होगा किसी प्रकार का कष्ट…
इन दस महाविद्याओं की होती है पूजा-
गुप्त नवरात्रि के दौरान मां भगवती के दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है।
मां काली
मां तारा
मां षोडशी त्रिपुर सुंदरी
मां भुवनेश्वरी
मां छिन्नमस्ता
मां भैरवी
मां धूमावती
मां बगला
मां मातंगी
मां कमला
कब से कब तक माघ गुप्त नवरात्रि 2023-
पंचांग के अनुसार, साल की पहली गुप्त नवरात्रि माघ मास में पड़ रही है, जो 22 जनवरी 2023 को शुरू हो रही है और समाप्त 30 जनवरी को हो रही हैं। इस दौरान भक्तगण पूरे 9 दिन तक गुप्त तरीके से मां की उपासना करेंगे।
माघ गुप्त नवरात्रि 2023 घटस्थापना का मुहूर्त-
माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 22 जनवरी 2023 को रात 02 बजकर 22 मिनट से शुरू
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 22 जनवरी को ही रात 10 बजकर 27 मिनट तक
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त- 22 जनवरी को सुबह 08:34 से लेकर 09:59 तक
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजे तक
