Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Crime : पुलिस की टीम को मिली बड़ी सफलता, दुष्कर्म के आरोपी को हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

naveen sahu
12 Jan 2023 4:53 PM GMT
Crime : पुलिस की टीम को मिली बड़ी सफलता, दुष्कर्म के आरोपी को हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार
x

रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। Crime : पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल अनुविभाग के बड़ेडोंगर थाना में 6 दिसम्बर 2022 को प्रार्थिया ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी 3 दिसम्बर को सुबह स्कुल जाने के लिए घर से निकली …

रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। Crime : पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल अनुविभाग के बड़ेडोंगर थाना में 6 दिसम्बर 2022 को प्रार्थिया ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी 3 दिसम्बर को सुबह स्कुल जाने के लिए घर से निकली थी। जो शाम तक वापस नही आयी। जिसके बाद थाना बड़ेडोंगर में परिजनों ने रिपोर्ट किया। जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 26/2022 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की व्यपहृत बालिका का पता -तलाश किया गया जो शिमला, हाडाबोई, जिला-मण्डी के पास होने की जानकारी उपरार्न्त वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से थाना बडेडोंगर से पुलिस टीम गठित कर हाडाबोई, शिमला से व्यपहृत बालिका को दस्तायाब किया गया। जिन्हे पुछताछ की गयी। बाद ब्यान के आधार पर प्रकरण में धारा 376(2)(ढ) भादवि, 06 पाॅक्सो एक्ट जोडी गयी ।

Read More : CG Crime : "रोज रात में परेशान करता है गर्लफ्रेंड का भूत' शादी के जिद से परेशान था बॉयफ्रेंड, प्रेमिका की हत्या कर 20 फिट गड्ढे में दफनाया, डर ने ऐसे कुबूल करवाया जुर्म…

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना बड़ेडोंगर से पुलिस टीम गठित कर हिमाचल प्रदेश रवाना किया गया था।

जहां टीम द्वारा शिमला पहुंचकर प्रकरण के आरोपी ललित कुमार का पता-तलाश कर स्नोवैली हाॅटल शिमला के पास आरोपी ललित पिता नरेश निवासी हाडाबोई, जिला-मण्डी, को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर थाना बडेडोंगर लाया गया। आवश्यक कायर्वाही के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय कोण्डागांव में पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही मेें थाना प्रभारी बडे़डोंगर निरीक्षक ओंकार दीवान, उपनिरीक्षक अलीलचंद, आरक्षक चन्दन यादव, यशवंत मरकाम एवं सायबर सेल आरक्षक जीतू मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Story