Ranji Trophy 2022-23 : पृथ्वी शॉ ने खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा, रणजी में तिहरा शतक ठोक हेटर्स की कर दी बोलती बंद, 379 रन बनाकर रच दिया इतिहास…
गुवाहाटी। Ranji Trophy 2022-23 : एक समय भारतीय टीम के रेगुलर खिलाड़ी और वीरेंद्र सहवाग के कार्बन कॉपी माने जाने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों रणजी ट्रॉफी में अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ खेलते हुए मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ ने तिहरा शतक जड़कर भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटाया हैं। अपने डेब्यू मैच में शतक ठोकने वाले शॉ उसके बाद कुछ खास नहीं कर पाए और चोट की वजह से टीम से बाहर हुए तो अभी तक वापसी नहीं कर पाए।
Read More : Ranji Trophy 2022 Result : मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हराया
बता दे कि शॉ की 379 रन की पारी न केवल रणजी ट्रॉफी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है, बल्कि रणजी ट्रॉफी में मुंबई के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ा स्कोर भी है। मैच के पहले दिन मंगलवार को मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 397 रन बनाए। पृथ्वी तब 240 के स्कोर पर नाबाद थे। बुधवार को पहले सेशन में ही उन्होंने 326 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया। वह 379 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 49 चौके और 4 छक्के लगाए।
रणजी ट्रॉफी में यह पृथ्वी शॉ का बेस्ट स्कोर है. इससे पहले उन्होंने 2019-20 के रणजी सीजन में बड़ौदा के खिलाफ 202 रन बनाए थे। मुंबई ने दूसरे सेशन तक 127 ओवर में 3 विकेट पर 608 रन बना लिए हैं। उनके कप्तान अजिंक्य रहाणे शतक बनाकर सरफराज खान के साथ खेल रहे हैं। मुंबई की टीम इस सीजन के 4 में से 2 मैच जीतकर एलिट ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने एक मैच हारा और एक ड्रॉ भी खेला। टीम के 16 पॉइंट्स हैं. 19 पॉइंट्स के साथ सौराष्ट्र की टीम इस ग्रुप में टॉप पर है। इस ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉकआउट राउंड खेलेंगी।
