Pathaan Trailer Release : मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन और कहानी पर लोगों ने जमकर बरसाया प्यार, Twitter पर भी कर रहा ट्रेंड

मुंबई। Pathaan Trailer Release : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान काफी समय से चर्चा में है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिला था। वहीं कुछ दिन बाद इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ। जिसके बाद उसपर दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ। अब शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहरुख का जोरदार एक्शन सीन देखने को मिला है।
Pathaan Trailer Release : यशराज के ऑफिशियल पेज पर पठान का ट्रेलर रिलीज हुआ तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। ट्रेलर काफी शानदार है। इसमें शाहरुख खान को देख फैंस खुशी से झूमने लगे हैं। ट्रेलर में सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए डिंपल ने काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।
Pathaan Trailer Release : पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम से होती है। शुरुआत में पता चलता है कि जॉन एक आतंकी हैं, जो कि भारत पर एक बड़े अटैक की प्लानिंग कर रहे हैं। उनको रोकने के लिए पठान की जरूरत पड़ती है। इसी के बाद शाहरुख खान की धांसू एंट्री होती है। इस फिल्म में शाहरुख खान के एक सोल्जर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं उनका साथ देने के लिए दीपिका पादुकोण भी मौजूद हैं।
Pathaan Trailer Release : बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। काफी दिनों से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब जब ट्रेलर रिलीज हो गया है तो फैंस को फिल्म की बेसब्री से इंतजार है। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान और पठान ट्रेंड कर रहा है।
