Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Big Accident : आपस में भिड़ी दो बाइक, एक युवक की मौके पर ही गई जान, 3 लोगों को हालत गंभीर…

naveen sahu
10 Jan 2023 12:59 PM GMT
CG Accident
x

जांजगीर-चांपा। Big Accident : जिले के पेंड्री पीथमपुर NH-49 नवापारा के पास हादसा हुआ है। यहां दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का …

CG Accident

जांजगीर-चांपा। Big Accident : जिले के पेंड्री पीथमपुर NH-49 नवापारा के पास हादसा हुआ है। यहां दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर-दूर गिरे, तभी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन कुचलते हुए निकल गई।

बता दे कि हादसे में महेंदा निवासी घुरूदा केवट (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक पर सवार तीनों लोग उदयबंद किसी काम से आए हुए थे। वहां से वे वापस घर लौट रहे थे। जांजगीर थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि पेंड्री-पीथमपुर नेशनल हाईवे- 49 जो रायपुर से रायगढ़ को जोड़ती है, यहां नवापारा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग दूर तक फेंका गए। एक बाइक पर 3 लोग सवार थे, वहीं दूसरी बाइक को एक नाबालिग चला रहा था।

Read More : Big Accident : कार रेसिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, भारत के इस खिलाड़ी की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियों…

वहीं सेवाई निवासी फिरंगी लाल (43 वर्ष) और उसका बेटा करुणा सागर केवट (19 वर्ष) दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। करुणा सागर केवट बाइक चला रहा था। मृतक घुरूदा केवत किसान है। वो घायल फिरंगी लाल का रिश्ते में चाचा लगता था। मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नाबालिग लड़के का नाम कुणाल कोसले (16 वर्ष) है। वो ठठारी थाना जैजैपुर जिला सक्ती का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है और दाएं पैर के दो टुकड़े हो गए हैं।

परिजनों ने बताया कि वह अपने दादा जी को छोड़ने पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटराबोड आया हुआ था। घायल नाबालिग को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों बाइक को सिटी कोतवाली थाने में रखा है।

Next Story