Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Bharat Jodo Yatra : अंबाला के घने कोहरे के साथ शुरू हुई आज की पदयात्रा, राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे माथा...

Sharda Kachhi
10 Jan 2023 3:47 AM GMT
Bharat Jodo Yatra
x

हरियाणा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा में 5वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा अंबाला कैंट से होते हुए जंडली पुल के जरिए अंबाला सिटी में पहुंच गई है। अभी यात्रा अंबाला के मॉडल टाउन में रुकी हुई है। अंबाला हरियाणा के दबंग गृह मंत्री अनिल विज का गृह जिला है। इससे पहले यात्रा सुबह …

Bharat Jodo Yatraहरियाणा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा में 5वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा अंबाला कैंट से होते हुए जंडली पुल के जरिए अंबाला सिटी में पहुंच गई है। अभी यात्रा अंबाला के मॉडल टाउन में रुकी हुई है। अंबाला हरियाणा के दबंग गृह मंत्री अनिल विज का गृह जिला है। इससे पहले यात्रा सुबह 6 बजे शाहपुर से शुरू हुई। जिसमें राहुल गांधी साथी यात्रियों के साथ घने कोहरे में पैदल चले। आज यात्रा में राहुल गांधी के साथ फिल्म अभिनेता और कांग्रेस लीडर राज बब्बर भी साथ दिखे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे स्पेशल एयरक्राफ्ट से राहुल अमृतसर जाएंगे. वहां वह 12 बजे के बाद स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे.

READ MORE : Horoscope Today 10 Jan 2023 : सिंह राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षा में मिलेगी सफलता, तुला राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए अन्य जातकों का हाल

स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद शाम 4 बजे तक राहुल वापस अंबाला लैंड करेंगे. फिर 11 जनवरी की सुबह दिल्ली-अमृतसर NH-1 पर शंभु बॉर्डर से पंजाब में उनकी भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी. पहली रात राहुल सरहिंद में रुकेंगे. ऐसा शायद इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि राहुल की यात्रा में अमृतसर का रूट नहीं है.

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को पूर्व आर्मी चीफ जनरल दीपक कपूर शामिल हुए. इस यात्रा में रविवार को जनरल दीपक कपूर के अलावा सेना के कई पूर्व अफसर भी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए. हालांकि भारत जोड़ो यात्रा में जनरल कपूर के शामिल होने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है.

Next Story