Begin typing your search above and press return to search.
Food & Cuisine

Special Gud Paratha For Winter : सर्दी में सुबह के नाश्ते में खाएं स्पेशल गुड़ का पराठा, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर, बनाने का तरीका भी है एकदम आसान...

Sharda Kachhi
9 Jan 2023 3:01 AM GMT
Special Gud Paratha For Winter
x

Special Gud Paratha For Winter :  सर्दी के मौसम में पराठा खाने का शौक हर किसी को होता है। अगर आप भी पराठे के शौकिन हैं तो आपको रोजाना कुछ बदल-बदल कर पराठा खाने का मन भी करता होगा। सर्दी के मौसम में गुड़ सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। गुड़ को अगर आटे …

Special Gud Paratha For Winter

Special Gud Paratha For Winter : सर्दी के मौसम में पराठा खाने का शौक हर किसी को होता है। अगर आप भी पराठे के शौकिन हैं तो आपको रोजाना कुछ बदल-बदल कर पराठा खाने का मन भी करता होगा। सर्दी के मौसम में गुड़ सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। गुड़ को अगर आटे के साथ मिलाकर पराठा बनाया जाय तो यह सुबह के नाश्ते के तौर पर सबसे पौष्टिक नाश्ता बन जाता है। गुड़ का पराठा बनाना बेहद आसान होता है। गुड़ का पराठा बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती है। अगर आप नाश्ते को लेकर परेशान रहते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेहतर नाश्ता बन सकता है। आइए जानते हैं गुड़ का पराठा बनाने का सरल व बेहतर तरीका।

READ MORE : Bollywood Story : जब Shilpa Shetty ने Akshay Kumar पर लगाया था गंभीर आरोप, बोली – इस्तेमाल किया और उन्हें धोखा दिया

सामग्री-

आटा 250 ग्राम

2 कप गुड़, कद्दूकस कर लें

1 छोटे चम्मच सफेंद तिल

1 बड़े चम्मच काजू (बरीक पीसा हुआ)

1 बड़े चम्मच बादाम (बरीक पीसा हुआ)

1 बड़े चम्मच पिस्ता (बरीक पीसा हुआ)

1 बड़े चम्मच किशमिश, बारीक काट लें

देशी घी आवश्यकता अनुसार

बनाने का तरीका-

गुड़ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को गूंद कर अलग रख दें।

भरावन बनाने के लिए एक कटोरे में गुड़, तिल, काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिलाए।

आटे से 8-10 बराबर लोइयां तोड़ लें।

एक लोई लेकर हल्का मोटा बेल लें। इसके बीच में 2 बड़ा चम्मच भरावन रखकर अच्छी तरह बंद करके हल्के हाथों से बेल लें। बेलने के लिए थोड़ा आटा यानी पलथन लगा लें।

मीडियम आंच पर तवा रखकर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें बेला हुआ पराठा रखकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।

इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी पराठा बना लें।

अब आपका पराठा बनकर तैयार हो चुका है। गुड़ के पराठे को खाने के लिए आप अचार या चटनी का उपयोग कर सकते हैं।

Next Story