Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Himachal Cabinet : सुक्खू सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, ये 7 विधायक बने मंत्री, देखें लिस्ट

naveen sahu
8 Jan 2023 7:39 AM GMT
Himachal Cabinet
x

शिमला। Himachal Cabinet : हिमाचल में आज सुक्खू सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने और सुखविंदर सिंह सुक्खू के बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब एक महीने बाद रविवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के मत्रिमंडल में आज 7 नए मंत्री शामिल हुए। …

Himachal Cabinet

शिमला। Himachal Cabinet : हिमाचल में आज सुक्खू सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने और सुखविंदर सिंह सुक्खू के बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब एक महीने बाद रविवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के मत्रिमंडल में आज 7 नए मंत्री शामिल हुए। शिमला स्थित राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

Read More : Himachal Pradesh CM : सुखविंदर सिंह सुक्खू आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल, सीएम बघेल ने कही बड़ी बात…

रविवार को मंत्री के रुप में शपथ लेने वाले विधायको में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शामिल हुए। राज्य की शिमला ग्रामीण सीट से वीरभद्र सिंह विधायक हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कैबिनेट शामिल हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री की दौड़ में सीएम सुक्खू से हार गई थीं।

सुक्खू मंत्रिमंडल में अभी तीन विधायकों को और मंत्री बनाया जा सकता है। ये रिक्त पद बाद में भरे जाएंगे। हिमाचल में सीएम समेत कुल 12 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। सात विधायकों के मंत्री बनने के बाद अब 9 लोग मंत्रिमंडल में हो चुके हैं।

Next Story