Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : शक्कर कारखाना में मशीन में फंसकर गई मजदूर की जान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश...

Rohit Banchhor
8 Jan 2023 9:25 AM GMT
CG News
x

कवर्धा, प्रवीण टाइगर। CG News जिले के पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना में काम करने के दौरान एक मजदूर की मशीन में फंसने से मौत हो गई। घटना के परिजनों ने नाराजगी जताते हुए प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। Read More : CG News : सड़क के बीचों-बीच मिली …

CG News

कवर्धा, प्रवीण टाइगर। CG News जिले के पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना में काम करने के दौरान एक मजदूर की मशीन में फंसने से मौत हो गई। घटना के परिजनों ने नाराजगी जताते हुए प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।

Read More : CG News : सड़क के बीचों-बीच मिली 25 किलो का आईईडी बम, जवानों ने किया निष्क्रिय, देखे वीडियो…

बता दें कि घटना लगभग 7 बजे के आस पास की है। ग्राम पुसेरा निवासी मृतक जेठूलाल मीरे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई सहकारी शक्कर कारख़ाना में काम करता है। बताया जाता है कि आज सुबह लगभग शिफ्ट चेंज होने के दौरान 6 बजे श्रमिक काम पर आया था। तभी सायलो मशीन में फंसकर उसकी मौत हो गई। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में काम के दौरान श्रमिक की हुई मौत को बहुत गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने इस पूरे घटना की श्रमिकों से जुड़े हेल्थ सैप्टी सहित हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए है।

Read More : CG News : भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण कर, सीएम बघेल ने की पूजा- अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना…

घटना की जांच करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम भी बनाई गई है। कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटना की जानकारी ली। कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने कहा है। एमडी सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज भोर सुबह की है। मृतक श्रमिक डेली विजेस पर कार्यरत था। घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए चेक उनके परिजनों को दी गई है। कलेक्टर ने कहा घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। नियमानुसार मृतक परिवार को सहायता की जाएगी।

Next Story