Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Raipur Flower Exhibition : रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी आज, सजेंगी 10 हजार गमलों में 47 से ज्यादा फूलों की प्रजातियां, सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ...

Sharda Kachhi
7 Jan 2023 3:23 AM GMT
Raipur Flower Exhibition
x

रायपुर ; राजधानी के गांधी उद्यान में शनिवार यानी आज से तीन दिवसीय रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम पांच बजे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत होंगे। बताया जा रहा है कि यहां 10 हजार गमलों में 45 से अधिक फूलों की …

Raipur Flower Exhibitionरायपुर ; राजधानी के गांधी उद्यान में शनिवार यानी आज से तीन दिवसीय रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम पांच बजे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत होंगे। बताया जा रहा है कि यहां 10 हजार गमलों में 45 से अधिक फूलों की प्रजातियां सजने वाली हैं। गुलाब, गेंदा, ग्लेडोलाई, सेवंती, डेहलिया के अलावा जरबेरा, फ्लाक्स बर्बीना, कारनेशन, लीली आदि भी प्रदर्शित होंगे। पांच से 50 वर्ष तक के बोनासाई का प्रदर्शन होगा, जो आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। यहां आने वाले लोगों को बागवानी के तरीके भी सिखाए जाएंगे। बता दें यहां सेल्फी जोन भी बनाया गया है, जो लोग अपने फोटो क्लिक कर सकते हैं।

20 उद्यान होंगे पुरस्कृत रायपुर शहर के लिए गृह उद्यान स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। शहर के श्रेष्ठ 70 उद्यानों का निरीक्षण होगा और उसके आधार पर 20 उद्यानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

READ MORE ; Auto Update : 2023 की शानदार शुरुआत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बना भारत, जापान को भी छोड़ा पीछे

बागवानी के सिखाएंगे तरीके-
फूल प्रदर्शनी में बागवानी के तरीके भी सिखाए जाएंगे। गृह उद्यानों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कार दिया जाएगा।

मिलेगी जगदलपुर, जशपुर की चाय-काफी-

प्रदर्शनी में फूलों के साथ जगदलपुर, जशपुर की चाय-काफी भी मिलेगी।

कृषि उत्पाद, गृह वाटिका के लिए उपकरण मिलेंगे-

यहां लोगों को कृषि उत्पाद के साथ ही गृह वाटिका के लिए आवश्यक उपकरण भी मिलेंगे।

Next Story