Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण कर, सीएम बघेल ने की पूजा- अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना...

Sharda Kachhi
7 Jan 2023 8:39 AM GMT
CG News : भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण कर, सीएम बघेल ने की पूजा- अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना...
x

पांडुका। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम-कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, मौजूद थे। ज्ञात हो कि सिरकट्टी आश्रम ब्रम्हलीन सन्त भुवनेश्वरी शरण व्यास का तपोभूमि है। संत बाल्यकाल …

CG News पांडुका। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम-कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, मौजूद थे।

ज्ञात हो कि सिरकट्टी आश्रम ब्रम्हलीन सन्त भुवनेश्वरी शरण व्यास का तपोभूमि है। संत बाल्यकाल से यहाँ आश्रम स्थापित करके अपने जीवनकाल तक श्री राम के नाम का प्रचार-प्रसार करने हेतु क्षेत्र के गांव-गांव में धर्म जागरण के लिए मानस यज्ञ का आयोजन करते थे। आस-पास के गांव लोग सिरकट्टी आश्रम पर अगाध आस्था रखते हैं। वर्तमान में इस आश्रम का संचालन उनके शिष्य गोवर्धन शरण व्यास कर रहे है।

वही भूपेश बघेल ने आज राजिम में महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम जी की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया । इस अवसर पर उन्होंने राजिम चौबेबांधा नवागांव मार्ग 3.30 किलोमीटर की लंबाई सड़क के चौड़ीकरण व मजबूती करण के लिए भूमि पूजन किया ।साथ ही नवीन मेला स्थल राजिम से लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग जिसकी लंबाई 3.7 किलोमीटर है उसका भी भूमि पूजन किया गया। ज्ञात है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है ।

यहां मेला महोत्सव स्थल पर 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। ज्ञात है कि इसे 5 महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है ।इस भव्य एवं विशाल मूर्ति तैयार करने में ओड़िसा के 20 शिल्पकारों ने भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर इसे छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। इसे 8 फीट ऊंची नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है।

Next Story