Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG News : गृहमंत्री अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ दौरा, आमसभा को करेंगे संबोधित, कई मुद्दों पर लेंगे भाजपाइयों की बैठक...

Sharda Kachhi
7 Jan 2023 6:38 AM GMT
CG News
x

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड से रायपुर आएंगे, फिर हेलीकॉप्टर से कोरबा जाएंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर देर शाम रायपुर पहुंचे। वे शाह के साथ जाएंगे। वहीं, सह प्रभारी …

CG Newsरायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड से रायपुर आएंगे, फिर हेलीकॉप्टर से कोरबा जाएंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर देर शाम रायपुर पहुंचे। वे शाह के साथ जाएंगे। वहीं, सह प्रभारी नितिन नबीन सुबह रायपुर पहुंचे और कोरबा रवाना हो गए।

वहां उन्होंने सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। शाह का यह दौरा भाजपा की उस राष्ट्रीय कार्ययोजना का हिस्सा है, जिसमें केंद्रीय नेताओं को हारी हुई लोकसभा सीटों पर जाना है। हालांकि, उनके दौरे को लेकर सियासी कयास तेज हो गए हैं कि वे अपने भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा कौन सा मंत्र देकर जाएंगे। शाह कोरबा में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे।

READ MORE : Man pees on woman in flight : फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार, कंपनी ने नौकरी से भी निकला, आरोपी के पिता बोले- मेरा बेटा सभ्य है, वो ऐसा नहीं कर सकता…

केंद्रीय मंत्री शाह दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे रायपुर से कोरबा पहुंचेंगे. वे दोपहर 2.40 बजे कोरबा में मां सर्वमंगला के करेंगे दर्शन करेंगे. इसके बाद इंदिरा स्टेडियम में दोपहर 2.55 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 3.50 को पंचवटी रिसोर्ट में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम साढ़े 5 बजे वापस रायपुर लौटेंगे और रायपुर से 5.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Next Story