Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Political News : केंद्रीय गृह मंत्री के बयान पर CM भूपेश बघेल का पलटवार, बोले - कोर्ट के आदेश पर राममंदिर बन रहा है, राम के नाम पर भाजपा केवल राजनीती करती..

viplav
6 Jan 2023 11:01 AM GMT
CG Political News
x

रायपुर। CG Political News :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनने वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर राममंदिर बन रहा है…BJP राममंदिर नहीं बना रही है। राम के नाम पर भाजपा केवल राजनीति करती है। सीएम …

रायपुर। CG Political News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनने वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर राममंदिर बन रहा है…BJP राममंदिर नहीं बना रही है। राम के नाम पर भाजपा केवल राजनीति करती है। सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ में हमें किसी कोर्ट ने आदेश नहीं दिया कि राम वन गमन परिपथ बनाया जाए और आज हम राम वन गमन परिपथ बना दिए हैं।

CG Political News : धर्मांतरण के आरोपों पर CM भूपेश बघेल ने कहा BJP सरकार में कितने चर्च बने, सूची मेरे पास है। जिसे विधायकों और मीडिया को दूंगा। BJP शासनकाल में धर्मांतरण हुआ तभी चर्च बने हैं। छग में BJP का कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं होगा। BJP को धर्मांतरण, सांप्रदायिकता में मास्टरी है।

CG Political News : वहीं राज्यपाल द्वारा आरक्षण विधेयक पर अब तक हस्ताक्षर नहीं किए जाने के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा राज्यपाल केवल आदिवासियों की नहीं हैं, सभी की हैं। राज्यपाल को विधेयक पर हस्ताक्षर करना चाहिए। राज्यपाल राजनीति कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है । BJP आरक्षण पर जहर घोलने का काम कर रही है। जिसे प्रश्रय राज्यपाल दे रही है।

Next Story