Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Child Actress Ruhanika Bought a House : 15 साल की उम्र में इस चाइल्ड एक्ट्रेस ने ख़रीदा करोड़ो का बंगला, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर उड़ाए बड़े-बड़े कलाकारों के होश...

Sharda Kachhi
5 Jan 2023 7:11 AM GMT
Child Actress Ruhanika Bought a House
x

मुंबई, Child actress Ruhanika bought a house : अक्सर लोगों को अपने सपनों का घर खरीदने में सालों लग जाते है। जिसके लिए वो दिन रात मेहनत करते है। इसके बाद भी वो अपने ज़िम्मेदारी के चलते वो घर नहीं मना पाते जैसी उनकी चाहत होती है। लेकिन कहते है मेहनत और इच्छा हो तो …

Child Actress Ruhanika Bought a House

मुंबई, Child actress Ruhanika bought a house : अक्सर लोगों को अपने सपनों का घर खरीदने में सालों लग जाते है। जिसके लिए वो दिन रात मेहनत करते है। इसके बाद भी वो अपने ज़िम्मेदारी के चलते वो घर नहीं मना पाते जैसी उनकी चाहत होती है। लेकिन कहते है मेहनत और इच्छा हो तो इंसान सब कुछ हासिल कर सकता है। ऐसा ही एक कहानी है टीवी इंडस्ट्री के चाइल्ड एक्ट्रेस रुहानिका धवन की जिसने महज़ 15 साल की उम्र में करोड़ो का घर खरीद लिया है।

सोशल मीडिया में शेयर की घर की कुछ फोटोज

Child Actress Ruhanika Bought a House ; इस बात की जनकारी खुद रुहानिका धवन ने सोशल मीडिया में शेयर कर दी। एक्ट्रेस ने अपने नए घर की कुछ फोटोज शेयर कर एक बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा। नए घर में अपने परिवार के साथ रुहानिका काफी खुश नजर आईं। वो अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपनी मां को देती दिखाई दीं। बता दें कि रुहानिका स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में नजर आई थी। उनकी एक्टिंग और टैलेंट को फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके साथ ही आगे रुहानिका ने अपने पोस्ट में लिखा मेरी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए लिखा- ‘वाहेगुरु जी और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद से मैं आज आप लोगों के साथ अपनी खुशी शेयर कर रही हूं….नई शुरुआत के लिए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। मेरा एक सपना मैंने आज पूरा कर लिया है। मैं और मेरे माता-पिता उन सभी प्लेटफॉर्म के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने मुझे इस सपने को हासिल करने में मदद की है।

READ MORE : CG Crime ; आत्महत्या या हत्या… मामले में उलझी पुलिस, फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश, लेकिन सिर पर गंभीर चोट के निशान और पूरा चेहरा सना खून से…

मुंबई में रुहानिका ने ख़रीदा 3 BHK फ्लैट

Child Actress Ruhanika Bought a House ; रुहानिका ने महज़ 15 साल की उम्र में मुंबई में अपना एक 3 BHK फ्लैट खरीद लिया। ये किसी सपने से कम नहीं है। रुहानिका ने फ़िलहाल एक्टिंग से दूरी बना रखी है और वो अपने बोर्ड एग्जाम पर फोकस कर रही है। इसके साथ ही आपको बता दें कि रुहानिका ने अपने सपनो का घर खरीदने के लिए पैसे जमा करने में करीब 7 से 8 साल लगे।

Next Story