Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Mausam Ka Haal : ठण्ड से हाल हुआ बेहाल, सुबह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश, कोहरे से ढका राजधानी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट...

Sharda Kachhi
4 Jan 2023 7:45 AM GMT
Mausam Ka Haal
x

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज सुबह बारिश हुई। जिसके बाद चारों तरफ कोहरा छा गया। इस कारण से कड़ाके की ठंड भी महसूस किया जा रहा है। दुर्ग और रायपुर में सुबह से ही पारा गिरा हुआ है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं से प्रदेश का तापमान और गिर गया …

Mausam Ka Haal रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज सुबह बारिश हुई। जिसके बाद चारों तरफ कोहरा छा गया। इस कारण से कड़ाके की ठंड भी महसूस किया जा रहा है। दुर्ग और रायपुर में सुबह से ही पारा गिरा हुआ है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं से प्रदेश का तापमान और गिर गया है। सबसे ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरी भाग में देखने को मिल रहा है। यहां जमकर ठंड पड़ रही है। दुर्ग और रायपुर और आस-पास के बाहरी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश का तापमान और गिर सकता है. मौसम विभाग में अगले दो दिनों तक प्रदेश में कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाओं के आने से पूरे प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। वहीं शुक्रवार से हवा की दिशा बदलने के बाद ठंड बढ़ने के भी आसार है।

READ MORE : Trial By Fire Trailer Release : दिल्ली के उपहार कांड पर बनी वेब सीरीज Trial By Fire का ट्रेलर रिलीज़, अभय देओल की एक्टिंग ने जीता दिल, देखें वीडियों…

ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा रोड, कोरबा में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हलकी बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में आज दिनभर कोहरा छाया रहेगा।

Next Story