Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : पुलिस कप्तान ने कार्यालयीन-अधिकारी कर्मचारियों की ली बैठक...

Rohit Banchhor
3 Jan 2023 4:48 PM GMT
CG News
x

कवर्धा, प्रवीण टाईगर। CG News कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों तथा स्टाफ का बैठक लिया गया। Read More : CG News : पुलिस अधीक्षक ने उप. निरीक्षक …

CG News

कवर्धा, प्रवीण टाईगर। CG News कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों तथा स्टाफ का बैठक लिया गया।

Read More : CG News : पुलिस अधीक्षक ने उप. निरीक्षक को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नति…

बैठक के प्रारंभ में पुलिस कप्तान के द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों को नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं देकर शाखा में संचालित कार्यों को पूर्व वर्ष से और बेहतर करने के लिए शाखा प्रभारियों से क्रमवार सुझाव प्राप्त कर संबंधित अधिकारी जवानों को आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस के बिजी शेड्यूल को देखते हुए जिले के राजपत्रित अधिकारी से आरक्षक तक किसी भी रैंक के अधिकारी को अपना जन्म दिवस अपने परिवार के साथ मनाने के लिए जन्मदिन के दिन अवकाश प्रदान करने के निर्देश जिले के समस्त थाना/चौकी एवं कैंप प्रभारियों को दिया गया है।

CG News

जिससे उक्त अधिकारी जवान अपना जन्म दिवस अपनी इच्छा अनुसार परिवार जनों के बीच रहकर मना सके। वाहन दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मोटरसाइकिल चलाते समय स्वयं हेलमेट का उपयोग कर अपने परिवारजनो तथा अन्य लोगों को भी हेलमेट लगाकर वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रेरित करने कहा गया है। जरूरतमंद कर्मचारियों के हित का ध्यान रखते हुए अन्न भंडारण केंद्र की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है,

Read More : CG News : मनरेगा में चल रहे 1700 से ज्यादा रोजगारमूलक कार्य, 11 सौ से ज्यादा महिला मेट कार्यस्थलों पर श्रमिकों का कर रही प्रबंधन…

जिससे किसी भी अधिकारी कर्मचारी या अन्य कोई जरूरतमंद व्यक्ति के घर परिवार में कोई दुखद घटना घटित हो गया हो तो ऐसे समय पर उक्त जरूरतमंद की सहयोग करते हुए उसे अन्न (चावल) निशुल्क प्रदान कर कुछ मदद की जा सके कहा गया है। जिस पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक के कार्यों की सराहना की गई।

Next Story