Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

OMG! ये हैं विश्व के 4 सबसे पुराने पेड़, इनकी उम्र जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

vishal kumar
2 Jan 2023 9:33 AM GMT
OMG! ये हैं विश्व के 4 सबसे पुराने पेड़, इनकी उम्र जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
x

नई दिल्ली। एक अच्छे वातावरण के लिए पेड़-पौधों की खास दरकार होती है. यह दुनिया पेड़-पौधों से भरी पड़ी है. इनके बिना तो मानव सभ्यता के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती. अगर धरती पर पेड़-पौधे हैं, तभी सभी प्रकार के जीव-जंतु जिंदा हैं, वरना यह पूरी दुनिया वीरान हो जाती. वैसे आमतौर …

नई दिल्ली। एक अच्छे वातावरण के लिए पेड़-पौधों की खास दरकार होती है. यह दुनिया पेड़-पौधों से भरी पड़ी है. इनके बिना तो मानव सभ्यता के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती. अगर धरती पर पेड़-पौधे हैं, तभी सभी प्रकार के जीव-जंतु जिंदा हैं, वरना यह पूरी दुनिया वीरान हो जाती. वैसे आमतौर पर बरगद के पेड़ों के बारे में कहा जाता है कि उनका जीवनकाल सैकड़ों साल का होता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दुनिया का सबसे पुराना पेड़ कहा जाता है. इनकी उम्र हजारों साल बताई जाती है. आइए जानते हैं इनके बारे में…

ओल्ड टिजिक्को (Old Tjikko): इसे विश्व का सबसे पुराना वृक्ष कहा जाता है, जो स्वीडन में है. माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति पिछले हिमयुग के समय में हुई थी. इसकी उम्र को लेकर कहा जाता है कि यह पेड़ करीब 9,550 साल पुराना है.

read more: आखिर कितनी शराब घर में रखना क़ानून गलत नहीं।

मतूशेलह (Methuselah): इसे भी दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में से एक माना जाता है, जिसकी उम्र करीब 5 हजार साल बताई जाती है. यह पेड़ कैलिफोर्निया के सफेद पहाड़ों में इन्यो राष्ट्रीय वन में कहीं स्थित है. इसके सही जगह के बारे में किसी को भी नहीं बताया जाता, ताकि इसे नुकसान न पहुंच सके.

लालंगेर्नैव यू (Llangernyw Yew): इंग्लैंड के उत्तरी वेल्स में स्थित इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि इसे प्रागैतिहासिक कांस्य युग के आस-पास के समय में लगाया गया था. इसकी उम्र करीब 4 हजार साल बताई जाती है. इस पेड़ की सबसे खास बात ये है कि यह आज भी बढ़ रहा है.

read more: आखिर कितनी शराब घर में रखना क़ानून गलत नहीं।

जोरोस्ट्रियन सर्व (Zoroastrian Sarv): ईरान में स्थित इस पेड़ को सर्व-ए अबर्कू के नाम से भी जाना जाता है. इसे एशिया महाद्वीप में सबसे पुरानी जीवित चीज माना जाता है, जिसकी उम्र करीब 4 हजार साल है.

Next Story