Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Accident : स्विफ्ट कार पेड़ से टकराते हुए पुल से नीचे गिरी, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
2 Jan 2023 9:59 AM GMT
CG Accident
x

कवर्धा। CG Accident जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के कुशयारी के पास एक तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और फिर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। Read More : बता दें …

CG Accidentकवर्धा। CG Accident जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के कुशयारी के पास एक तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और फिर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More :

बता दें कि घायल सभी युवक रायपुर और बेमेतरा जिले के निवासी हैं। वे नया वर्ष मनाने करने भैंसाओदार जलप्रपात गए हुए थे। वहीं भैंसाओदार जलप्रपात से पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे तभी कार कुशयारी के पास पेड़ से जा टकराई और अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। घटना इतना जबरदस्त था कि कार में सवार 5 युवक घायल हो गए हैं।

CG Accident

जिनमें से 2 युवक कार में फंस गए। जिन्हें आस पास मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवकों को इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Story