Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Athiya-KL Rahul की Dubai से हुई वापसी, अब शुरू करेंगी शादी की तैयारियां, इस दिन होगा फंक्शन!   

viplav
2 Jan 2023 1:52 PM GMT
Athiya-KL Rahul
x

मनोरंजन डेस्क : Athiya-KL Rahul : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करके दुबई से वापस मुंबई आए हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर अलग-अलग बाहर निकलते हैं, लेकिन एक …

Athiya-KL Rahul

मनोरंजन डेस्क : Athiya-KL Rahul : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करके दुबई से वापस मुंबई आए हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर अलग-अलग बाहर निकलते हैं, लेकिन एक ही कार में जा कर बैठ जाते हैं। इस दौरान अथिया ने व्हाइट टॉप और ब्लू जींस के ऊपर ब्लैक लेदर कोट पहना था। वहीं राहुल ने व्हाइट शर्ट और ब्राउन पैंट के ऊपर ग्रे स्वेटर पहना था।

कपल ने दुबई में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

Athiya-KL Rahul : कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने न्यू ईयर की झलक दिखाई थी। इस मौके पर उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी थे। पार्टी में दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। इस दौरान अथिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं राहुल भी हैंडसम लग रहे थे।

जनवरी में हो सकती है अथिया-राहुल की शादी

Athiya-KL Rahul : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 में केएल राहुल और अथिया शेट्टी साथ फेरे ले सकते है।​​​​​​ हाल ही में केएल राहुल के एक करीबी ने बताया था कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों के वेडिंग फंक्शन्स 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे। शादी में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए दोनों की फैमिलीज में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही सूत्र ने ये भी बताया था कि दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।

दोनों को अक्सर एक साथ किया जाता है स्पॉट

Athiya-KL Rahul : राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती हैं।

viplav

viplav

    Next Story