Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Corona Breaking : इंडिया पहुंचा कोरोना का XBB.1.5 वैरिएंट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट...

vishal kumar
31 Dec 2022 8:17 AM GMT
Corona Breaking
x

गुजरात : कोरोना ने जहा देश और दुनिया में तबाही मचा रखी है इस बीच साल के अंत में गुजरात में पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस मिला है। यह ओमिक्रॉन का म्यूटेशन है। अमेरिका में यह सबसे तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अमेरिका से आई 38 साल की एक महिला …

गुजरात : कोरोना ने जहा देश और दुनिया में तबाही मचा रखी है इस बीच साल के अंत में गुजरात में पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस मिला है। यह ओमिक्रॉन का म्यूटेशन है। अमेरिका में यह सबसे तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अमेरिका से आई 38 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। वह जबलपुर की रहने वाली है। BA.2.75 और BJ.1 से मिलकर XBB बना है। अब इससे म्यूटेट होकर XBB.1 और XBB.1.5 बने हैं।

READ MORE :
CG NEWS : रविवि में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक जमा कर सकते हैं फॉर्म…

BQ.1 वेरिएंट की तुलना में 120 फीसदी तेजी से फैलता है।

विशेषज्ञ कह रहे हैं कि XBB.1.5 का संक्रामक दर पिछले वेरिएंट्स से अधिक है और यह तेजी से फैलता है। डेटा के अनुसार XBB.1.5 पिछले BQ.1 वेरिएंट की तुलना में 120 फीसदी तेजी से फैलता है।

कोरोना के 18 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पुणे, औरंगाबाद, नासिक और नागपुर के लोग शामिल हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 14 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

Next Story