Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Salman Khan In Love: भाईजान को 24 साल की इस Actress से प्यार

Sharda Kachhi
31 Dec 2022 3:47 AM GMT
Salman Khan In Love: भाईजान को 24 साल की इस Actress से प्यार
x

Salman Khan In Love : बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान के कई फैंस है उनके चाहने वाले बहुत लोग है जिनको ये जानने में काफी इंट्रेस्ट होता है की सलमान खान की लाइफ में क्या चल रहा है तो अभी उड़ते उड़ते ये खबर आई है की सलमान खान एक बार फिर रिलेशनशिप …

Salman Khan In Love : बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान के कई फैंस है उनके चाहने वाले बहुत लोग है जिनको ये जानने में काफी इंट्रेस्ट होता है की सलमान खान की लाइफ में क्या चल रहा है तो अभी उड़ते उड़ते ये खबर आई है की सलमान खान एक बार फिर रिलेशनशिप में आ गए है वैसे इन दिनों भाईजान अपनी आने वाली फिल्म (किसी का भाई किसी की जान) की शूटिंग में बिजी हैं।

सलमान खान प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी लव लाइफ तो कभी शादी अभिनेता कई वजहों से सुर्खियों का हिस्सा होते हैं। फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सलमान को उनकी नई पार्टनर मिल गई है और वह इन दिनों उनके साथ रिलेशनशिप में हैं।

ज्यादातर लोग इस बात को जानते हैं कि सलमान का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है और उनका रिश्ता बहुत ही बुरी तरह खत्म हुआ है। लेकिन खबरों के अनुसार अब सलमान भाई को एकबार फिर प्यार हो गया है। कहा जा रहा है कि सलमान खान पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पूजा सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी काम कर रही हैं।

दरअसल उमैर संधू के एक ट्वीट ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। उमैर का कहना है कि सलमान और पूजा रिलेशनशिप में हैं। उमैर ने अपने ट्वीट में लिखा- ब्रेकिंग न्यूज…टाउन में नया कपल सामने आ गया है। मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है। सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को अपनी दो फिल्मों के लिए साइन भी कर लिया है। ये दोनों आजकल साथ में समय बिता रहे हैं और सलमान के करीबी ने भी इस बात को कन्फर्म किया है।

Next Story